फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पति की दीर्घायु के लिए गणगौर माता का पूजन

Fri, 24 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
भगवतीगंज में गणगौर की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। पति की लंबी उम्र के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया। दिनभर निर्जल व्रत रखकर दोपहर में मां गणगौर की कथा सुनी। भगवतीगंज में चैत्र नवरात्र की तृतीया को गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सज-धजकर घरों में ही गणगौर माता की प्रतिमा का पूजन किया। दूर्वा से पानी का छींटा देकर गीत गुनगुनाया। हलुआ-पूड़ी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। गणगौर माता से सुख समृद्धि, पति की दीर्घायु एवं कुंवारी कन्याओं ने योग्य पति की कामना की। इस अवसर पर शुभी शर्मा, ममता शर्मा, निर्मला अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू, रितु अग्रवाल, अनुश्री, सरिता, बबिता, रति अग्रवाल, खुशी शर्मा, हर्षी शर्मा, कुसुम, सुमन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें