फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजापुर में 19 से होगा विश्व तुलसी सम्मेलन

Tue, 04 Apr 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। श्रीतुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के संयुक्त तत्वावधान में श्रीतुलसी जन्मभूमि राजापुर, सूकरखेत में तीन दिवसीय विश्व तुलसी सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक मध्य प्रदेश के सेवानिवृत्त प्रोफेसर त्रिभुवननाथ शुक्ल व न्यास के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने बताया कि विगत चार वर्षों से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन



19 से 21 अप्रैल तक यहां विश्व पंचम तुलसी सम्मेलन होगा। बताया कि पहला सम्मेलन तुलसी जन्मभूमि राजापुर में ही आयोजित किया गया था। दूसरा उत्तरी भारत के काॅलेज भांडुप मुंबई, तीसरा योग शक्ति पीठ कुतुबमीनार मेहरौली नई दिल्ली व चौथा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में किया गया था।


सम्मेलन में तुलसी साहित्य, वैश्विक परिदृश्य, तुलसी साहित्य का शास्त्रीय व दार्शनिक पक्ष, रामकथा का वैश्विक पक्ष, वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा, तुलसी साहित्य, विदेशी विद्वानों की दृष्टि में व भारतीय संस्कृति के संरक्षक गोस्वामी तुलसीदास आदि विषयों पर व्याख्यान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें