बलरामपुर। बलरामपुर राजमार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार की शाम को साइकिल से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। रामपुर बगनहा निवासी फूलचंद्र (33) पेशे से श्रमिक था। बुधवार को वह मजदूरी करके अपने घर वापस जा रहा था। अचानक साइकिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि फूलचंद के शरीर पर कोई चोट नहीं दिखाई दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह मर चुका था। मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।