बलरामपुर के पिपल तिराहे पर फीता काटकर महिला सहायता पिंक बूथ का उद्घाटन करती एएसपी नम्रिता श्रीव
बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने रविवार को पीपल तिराहे पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया। एएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति 4.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए कई जागरूकता कार्यक्रम किए जा रऐ हैं। इसी क्रम में पिंक बूथ का निर्माण कराया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की गई है। इस अवसर पर नगर कोतवाल विमलेश सिंह व चौकी प्रभारी अजीत त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद