फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास योजना तैयार करने में स्वयं निर्णय लें महिला ग्राम प्रधान

Mon, 10 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में सोमवार को महिला ग्राम प्रधानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन उन्हें नेतृत्व क्षमता बढ़ाने, संचार कौशल व लैंगिक समानता के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें गांवों की विकास योजना बनाने में स्वयं निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में 55 महिला ग्राम प्रधान शामिल हुईं।
विज्ञापन

पहले दिन प्रशिक्षण का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने किया। सदर विधायक ने कहा कि आप लोग भी जनप्रतिनिधि हैं, ऐसे में गांवों के विकास की कार्य योजना तैयार करने में किसी की मदद न लें। बिना किसी के दबाव में आए स्वयं निर्णय लेकर गांव के चहुमुखी विकास में सहभागिता दें।
उतरौला विधायक ने कहा कि आप हर तरह से स्वावलंबी बनें और अपने कार्य व दायित्वों का स्वयं से निर्वहन करें। ग्राम पंचायतों के कार्य में आपकी सक्रिय भूमिका होने से गांवों में स्वास्थ्य, पोषण व महिला संबंधी मुद्दों की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक व देवीपाटन मंडल के उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने महिलाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पंचायत भवन में मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि पंचायत भवन में ही आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पात्रों का सही ढंग से चयन करें, ताकि कोई गरीब व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।
प्रशिक्षण में जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप, डीपीआरसी के सह प्राचार्य पवन कुमार श्रीवास्तव, रेहरा बाजार के ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान, महिला ग्राम प्रधान गुड़िया, आमिना खातून, प्रतिभा भारती, सविता सिंह, रिंकी सोनकर सहित 55 महिला ग्राम प्रधान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें