बलरामपुर। बच्ची का इलाज कराकर श्रावस्ती से लौट रही महिला सड़क पर गड्ढे होने के चलते बाइक से गिर गई। गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।
स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर मजगवां निवासी रामचंद्र की पत्नी सीता देवी (32) शुक्रवार को आठ माह की बच्ची माही का इलाज कराने के लिए रिश्तेदार अर्जुन प्रसाद के साथ बाइक से श्रावस्ती के भिनगा गई थीं। रात साढ़े नौ बजे लौटते समय सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर बिनुहनी बाजार में सड़क के गड्ढों में बाइक अनियंत्रित होने से सीता देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अर्जुन प्रसाद ने बताया कि सीता देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया गया। मगर सीता देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।