बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सोमरहा के मजरा चौधरीडीह गांव की महिला की बिसुही नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की है।
चौधरीडीह गांव निवासी फरीद ने बताया कि उनकी बहू आमिना (45) करीब 10 साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। गोंडा के निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार सुबह वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। बहू की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। मछुवारों ने बिसुही नदी में महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान मौके पर पहुंचे और शव नदी से निकलवाकर शिनाख्त कराई गई। फरीद ने शव की शिनाख्त अपनी बहू आमिना के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।