फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लॉकों के अधिकारियों व कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारे व पानी का बेहतर इंतजाम न होने से नाराज डीएम ने छह ब्लॉकों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। डीएम ने खामियां दूर होने पर ही वेतन निर्गत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने जिले के सभी ब्लॉकों की गोशालाओं का निरीक्षण किया था। गोशालाओं में चारे-पानी की व्यवस्था का जायजा भी लिया था। डीएम को गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज, गैसड़ी, रेहरा बाजार, तुलसीपुर व सदर ब्लॉक स्थित गोशालाओं में हरे चारे व पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली थी।
डीएम ने इन सभी छह ब्लॉकों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। डीएम ने कहा है कि जब तक इन ब्लॉकों की गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारे-पानी का बेहतर इंतजाम नहीं होता, तब तक यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन निर्गत न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें