फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनुपस्थित कर्मचारी व कनिष्ठ सहायक का रोका वेतन

Sat, 18 Nov 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षक व कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को डीआईओएस के निरीक्षण में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, वहीं कनिष्ठ सहायक ने मांगने पर भी उपस्थिति पंजिका व एमडीएम का रजिस्टर तक प्रस्तुत नहीं किया। इस पर नाराजगी जताते हुए डीआईओएस ने शिक्षक व कनिष्ठ सहायक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि फजले रहमानिया इटर कॉलेज पचपेड़वा में निरीक्षण के दौरान छात्रों ने बताया कि कक्षा 6 में हिंदी व संस्कृति विषय की नियमानुसार पढ़ाई नहीं कराई जाती है। रजिस्टर में कर्मचारी अब्दुल वहीद मंसूरी अनुपस्थित पाए गए। इनका वेतन रोकने का निर्देश दियागया । इसी तरह किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर के निरीक्षण में कनिष्ठ सहायक मो. आसिफ ने कक्षा 6 से 12 तक की उपस्थिति पंजिका का मूल रजिस्टर व एमडीएम रजिस्टर मांगने पर उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें