फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

Tue, 14 Mar 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में सम्मानित किए गए ताइक्वांडो खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित समारोह में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेड प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ताइक्वांडो कोच जियाउल हशमत ने बताया कि गत 22 फरवरी को शारदा पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेड प्रतियोगिता हुई थी। इसमें शारदा पब्लिक स्कूल, ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर उतरौला व बलरामपुर के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सानिया खान, अवनि शुक्ला, पुष्पेंद्र त्रिपाठी तथा अचिंत्य राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शुभ्रा सिंह, सारांशी सिंह, अनवी सैनी, अनुराग वर्मा तथा सर्वजीत प्रजापति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा कार्तिकेय सिंह, रिशा सोनी तथा वैष्णवी कसौंधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें