फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सोशल मीडिया अकाउंट पर रहेगी पैनी नजर

Sat, 04 May 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। डीएम अरविंद सिंह ने शनिवार को जिला कमांड सेंटर का निरीक्षण कर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि सी विजिल एप एवं टोल फ्री नंबर 1950 पर मिलने वाली निर्वाचन संबंधी सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं। जिले में तैनात 42 स्थाई निगरानी टीमों और 36 उड़ाका दस्तों को सक्रियता लाने का निर्देश दिया। कहा कि नकदी व अवैध शराब की जब्ती करके अराजक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करें। निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए धनबल व अवैध मदिरा के संबंध में प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट के भीतर स्थाई निगरानी टीम व उड़ाका दस्ता कार्रवाई करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखी जा रही है। रैली व जनसभा के लिए ऑनलाइन अनुमति दी जा रही है। डीएम ने सभी पटल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें