फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेधावियों का हुआ सम्मान तो खुशी से खिले चेहरे

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें महाविद्यालय के नेट व जेआरएफ, आईआईटी जैम व गेट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं सहित एनसीसी कैडेटों व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता पाने वाले मेधावियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल गए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय , मुख्य नियंता प्रो. पीके सिंह, संयोजक प्रो. एसपी मिश्र, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य व सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह ने किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि उसके 18 छात्र-छात्राओं ने एक साथ नेट व जेआरएफ, 10 ने आईआईटी जैम व गेट उत्तीर्ण किया है।
कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल किसी कंपनी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन हो जाना नहीं है बल्कि एक श्रेष्ठ समाज की रचना में सक्रिय भूमिका निभाना उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रो. आरके सिंह, प्रो. अरविन्द द्विवेदी, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. ऋषि रंजन व डॉ. सुनील शुक्ल सहित काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें