फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में शादी का सामान जला

Thu, 11 May 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के गंजड़हवा गांव में लगी आग बुझाते लोग।-
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। गंजड़हवा गांव में बृहस्पतिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से घर-गृहस्थी के साथ ही शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। शादी का सामान जलने से दुल्हन की समय से विदाई नहीं हो सकी। पूर्व प्रधान की मदद व दूल्हे वालों की दरियादिली के चलते देर शाम दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन

गंजड़हवा गांव निवासी मंगरे प्रजापति के लड़की रामावती की शादी थी। बुधवार की रात बारात आई थी। बृहस्पतिवार को बारातियों के लिए खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने न केवल मंगरे के घर को जला डाला बल्कि शादी के लिए लगाया गया टेंट भी जलकर खाक हो गया। लड़की की शादी के लिए रखा फर्नीचर व कपड़ा सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
जिस घर में खुशियां थीं, वहां पलक झपकते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी वाले घर में खाने के लिए अनाज और पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। ऐसे में उनके समक्ष सबसे बड़ा सवाल लड़की की विदाई का था। पूरा परिवार रो-रोकर बस यही कह रहा था कि लड़की की विदाई कैसे करें। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि सूचना पर हलका लेखपाल को मौके पर भेजा गया। लेखपाल हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजी गई है। शीघ्र ही पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

मदद को आगे आए लोग
मंगरे की बेबसी को देखते हुए पूर्व प्रधान के पति ऋषिमुनि वर्मा पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने लड़की के लिए कपड़े आदि की व्यवस्था की। परिवार को कुछ नकद रुपए भी मुहैया कराए। लड़की के घरवालों की पीड़ा को समझते हुए लड़के वालों ने भी खूब दरियादिली दिखाई। कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। सामान जलने के कारण दोपहर में होने वाली विदाई देर शाम को हुई।
आग से ढाबली जली
बिजलीपुर में रोज अली की सिलाई की दुकान है। दुकान के सामने बनाई गई ढाबली में वे सिलाई का काम करते हैं। बुधवार की रात ढाबली में आग लग गई। इससे दो लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें