फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के परसपुर करौंदा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से सटे परसपुर करौंदा गांव के लोग आज भी कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में लगे हैंडपंप भीषण गर्मी में खराब पड़े हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि उन्हें शुद्ध पानी मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीण पवन कुमार मिश्र, स्वामी दयाल, रामू, चंद्रवती, नसीम अहमद, राजेश, सुरेश, तीरथराम, रंजीत कुमार, रामनरेश आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के बगल में ही उनका गांव परसपुर करौंदा हैं। मंदिर में मुख्यमंत्री का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी जिले के उच्चाधिकारी इस गांव की समस्या दूर नहीं करा रहे हैं। परसपुर करौंदा गांव में दो मजरे हैं। दोनों मजरों में सिर्फ एक इंडिया मार्का-टू हैंडपंप लगा है। गांव में लगे छोटे हैंडपंप भीषण गर्मी में सूख गये हैं। ग्रामीणों को पेयजल के लिए दोनों मजरों के पांच कुओं से काम चलाना पड़ रहा है।
कुएं का पानी पीकर गांव के लोग संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, जिससे यहां के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके। ग्राम पंचायत सचिव कपिल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के चार हैंडपंपों को सही कराया गया है। बाकी काम बजट मिलने के बाद कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें