फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Tue, 08 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश व नेपाल से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण मंगलवार को राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। शाम छह बजे तक राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 23 सेमी ऊपर 103.850 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जल आयोग सिसई घाट इकाई के अनुसार हालांकि, राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 77 सेमी नीचे है। सिसई घाट पर तैनात जूनियर इंजनियर मो. आजम ने बताया कि राप्ती नदी छह सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।

जिला आपदा अधिकारी व एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि नेपाल से छोड़े गए पानी को देखते हुए जिले की सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क करते हुए कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। तीनों तहसील व जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए 24 घंटे संचालन किया जा रहा है। गांव में उपलब्ध नाव में नाविक तैनात कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी आपदा के समय लोग मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 05263 - 236250 तथा मोबाइल नंबर 9170277336 व 8960010336 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें