फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकास कार्यों में लापरवाही पर 33 विभागों को चेतावनी

Sat, 20 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर 33 विभागों को जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पत्रों तक पहुंचाए जाने का निर्देश दिया है। शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कहा की जिन विभागों की प्रगति सही नही है, कमियों का आकलन करे एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करें। बताया कि माह दिसंबर में विकास कार्यों के अच्छी प्रगति पर सीएम डैश बोर्ड में जिले को पूरे प्रदेश में 22वी रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने ठंड के दृष्टिगत सभी गौआश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के सभी समुचित व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि गौआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण कराने के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में आवेदन को बीडीओ से शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें