फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 23 व 24 नवंबर को मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Sun, 10 Nov 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1724 बूथों पर रविवार को बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म 06 भरवाया गया। एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने अथवा छूटे हुए युवक-युवतियों को वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अब यह अभियान 23 व 24 नवंबर को भी चलाया जाएगा। सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव व तहसीलदार अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। सदर विधानसभा क्षेत्र में 434, उतरौला में 463, तुलसीपुर में 414 व गैसड़ी में 413 बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाकर 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियों को वोटर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें