फोटो-10-बलरामपुर में डोर-टू-डोर युवाओं को वोटर बनवाते बीएलओ।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बीएलओ ने गुरुवार को डोर-टू-डोर घूमकर युवक-युवतियों को वोटर बनाने का अभियान चलाया। जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ ने घर-घर युवक-युवतियों से आवेदन भरवाए। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया गया। निर्वाचन आयोग की तरफ से पांच दिसंबर तक के लिए पुनरीक्षण कार्य की तिथि बढ़ा दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने गुरुवार को बताया कि निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को पाचं दिसंबर तक चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी 1857 पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ को घर-घर जाकर 1 जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरा करने वाले युवक-युवतियों से प्रारूप छह भरवाने के निर्देश दिया गया है।
निर्देश का अनुपालन करते हुए सभी बीएलओ ने डोर-टू-डोर भ्रमण करके युवक-युवतियों का आवेदन भरवाया। बीएलओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर तैनात बीएलओ की तरफ से भ्रमण करके मतदाता सूची से वोटरों को जोड़ा गया है।