फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाई विश्वकर्मा जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले की सभी चीनी मिलों व कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा के साथ ही औजारों व संयंत्रों का भी विधिविधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को नगर के आनंद बाग स्थित मंदिर में सदर विधायक पल्टूराम, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा व बृजेश विश्वकर्मा आदि ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। विश्वकर्मा समाज की तरफ सेे नगर में सेवा कार्यों के लिए सभासद संजय मिश्र को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
पूजन के बाद भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बलरामपुर चीनी मिल में मुख्य प्रधान प्रबंधक निष्काम गुप्ता ने पूजन कर अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। वर्ष भर बेहतर कार्य करने वाले श्रमिक प्रहलाद, जगदंबा प्रसाद मौर्य, बलराम सिंह, दिलीप कुमार दुबे, जयराम पासवान व जोखूराम को विशेष वेतन वृद्धि का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र व फर्स्ट एड की किताब देेकर सम्मानित किया गया। निष्काम गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल सहित चीनी मिल के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
बजाज चीनी मिल इटईमैदा में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इकाई प्रमुख हिमांशु कुमार मंगलम ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। पूजन के बाद श्रद्धालुओं तथा चीनी मिल कर्मचारियों को महा प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर इंजीनियरिंग हेड रोहित गुप्ता सहित चीनी मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
तुलसीपुर चीनी मिल एवं परिवहन निगम के बलरामपुर डिपो स्थित कार्यशाला सहित अन्य कल कारखानों में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पूजन व कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें