फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गंदगी से पटी सड़क की ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

Fri, 26 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-गंदगी से पटी सड़क की ग्रामीणों ने मिलकर की साफ-सफाई।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम पंचायत सेखुईनिया कलां के मजरे रामपुरभारी में सफाई व्यवस्था की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। गांव में नालियां चोक होने से गंदा पानी और कीचड़ सड़क पर भर गया था, जिससे रास्ता तालाब में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की सफाई की। ग्रामीणों का आरोप है कि तैनात सफाईकर्मी की लापरवाही और ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण वर्षों से गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। प्रशासन से राहत न मिलने पर शमशेर खान, अख्तर, इस्तखार, साहिल, रईस समेत कई युवाओं ने निजी ट्रैक्टर की व्यवस्था कर सड़क पर जमा कीचड़ और कचरा हटाया तथा रास्ते को आवागमन योग्य बनाया। एडीओ पंचायत मालिक राम मौर्य ने बताया कि गांव में नियमित सफाईकर्मी की तैनाती है। मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें