फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगल के तटवर्ती गांवों में तेंदुए की आहट से ग्रामीण सहमे

Mon, 28 Aug 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। क्षेत्र में तेंदुए की आहट से ग्रामीण सहमे हुए हैं। आए दिन तेंदुआ ग्रामीणों व मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। धन्नीडीह गांव में सोमवार सुबह नित्यकर्म के लिए गए ग्रामीणों को तेंदुए ने दौड़ा लिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर लोग गांव पहुंचे।
विज्ञापन

धन्नीडीह गांव के ओंकार नाथ तिवारी व काले बाबू लोध ने बताया कि खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह हम लोगों की तरफ दौड़ पड़ा। गांव नजदीक होने के कारण हम लोग भागकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए। आए दिन तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दिन ढलते ही कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पाता है। डर के मारे में मवेशियों की रखवाली भी ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं।
कई लोगों को कर चुका है घायल
तेंदुआ आए दिन ग्रामीणों व मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है। गत 16 अगस्त को तुलसीपुर रेंज के ग्राम पंचायत चैनपुर में तेंदुए ने एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया था। इसी तरह छितौनी गांव में आठ जून को खेत की रखवाली कर रहे बालक पर हमलाकर घायल कर दिया। तुलसीपुर रेंज के हलौरा गांव में 25 जून को तेंदुए ने दो लोगों को घायल कर दिया था। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला गांव में एक अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। इसी तरह रामपुर रेंज के भोजपुर थारू में पांच अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क
जंगलवर्ती गांव होने के कारण तेंदुआ जंगल से निकलकर गांवों की तरफ रुख कर लेता है। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। जंगली जानवरों के निकलने की सूचना मिलते ही वनकर्मी को मौके पर भेजा जाता है।
विज्ञापन

- एम सेम्मारन, डीएफओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें