बलरामपुर। संसद में हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ की जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वीर विनय चौराहे पर सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई।
विश्व हिन्दू महासंघ बलरामपुर ने शनिवार को हनुमान गढ़ी मंदिर में बैठक कर हाथरस में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक, मंडल प्रभारी सुंदर बाबू सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, महामंत्री जगदंबा दुबे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाठक, जिला मंत्री राम किशन चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सिंह बबलू, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे।