फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बीमारियों से बचाव के लिए तीन चरणों में होगा टीकाकरण

Wed, 12 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी व कर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। संपूर्ण टीकाकरण से वंचित रह गए शून्य से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण सात अगस्त से शुरू होेकर 12 अगस्त तक चलेगा। अभियान में टीकाकरण के लिए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बुधवार को नगर स्थित एक होटल में मिशन इंद्रधनुष पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
बच्चों को नियमित टीकाकरण के जरिए पांच साल में बीसीजी, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया व पोलियो जैसी बीमारियों के टीके सात बार लगाए जाएंगे। यह टीके बच्चे के जन्म के समय, डेढ़ माह पर, ढाई माह पर, साढ़े तीन माह पर, नौ माह पर, डेढ़ साल पर और पांच साल पर लगाए जाते हैं। इन टीकों से वंचित बच्चों को टीकाकृत करने के लिए ही जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. विनय डांगे, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, श्याम मिश्रा, डब्ल्यूएचओ की समन्वयक शिखा श्रीवास्तव व राकेश शुक्ला सहित सभी बीपीएम व बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें