बलरामपुर। जिला प्रशासन की तरफ से शत-प्रतिशत गर्भवती व पांच वर्ष तक के बच्चों काे टीका लगाने के लिए प्रोजेक्ट संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। 31 दिसंबर को 193 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती व बच्चों को टीका लगाने के साथ ही कुपोषित बच्चों की पहचान की जाएगी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि शिविर में पंचायती राज, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के कर्मचारी मिलकर काम करेंगे। विभागीय अधिकारी टीकाकरण शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन भी करेंगे। (संवाद)