फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नल के जल का करें प्रयोग, बीमारियों से रहेंगे दूर

Wed, 12 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के उदईपुर गांव में आयोजित चौपाल में मौजजूद जल श​क्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य ।
विज्ञापन
बलरामपुर। निर्धारित समय से करीब दो घंटे देर से पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सदर ब्लॉक के उदईपुर गांव में चौपाल लगाई। लघु सिंचाई व जल जीवन मिशन से जुड़े लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें नल का जल पीने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नल का जल पीने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

चौपाल में जलशक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जो जल नल के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जा रहा है, सभी लोग उसी का सेवन करें। इस जल का प्रयोग करने वालों को बीमार नहीं होना पड़ेगा। संवाद कार्यक्रम में उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि गांवों की सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल न मिल पाना है। पहले शुद्ध पेयजल न मिलने पर लोग दूषित जल का सेवन करके बीमारियों का शिकार हो जाते थे। बीमारियों से बचाव के लिए भाजपा सरकार ने लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया और जल जीवन मिशन की शुरूआत की। इस योजना के तहत गांवों में घर-घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है। ग्रामीण नल का जल प्रयोग करें, ताकि उन्हें बीमारी न हो।
संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर किसान इसका लाभ लें। विभागीय अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने लाभार्थियों को माता-पिता की सेवा करने, पत्नी, बेटी व मां के ऊपर कभी हाथ न उठाने तथा गौ पालन करने का सुझाव भी दिया। कहा कि एक एकड़ जमीन वाले किसान ट्रैक्टर से खेती न करके गोवंश से खेती करें। उन्होंने लघु सिंचाई योजना का लाभ बताते हुए पात्रता आदि के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

इससे पहले उदईपुर गांव पहुंचने पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने जलशक्ति मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर डीएम अरविंद कुमार, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य व बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जेके लाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें