फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: यूपी बोर्ड की आज आखिरी परीक्षा

Fri, 03 Mar 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा शनिवार से समाप्त हो रही है। शुक्रवार को 1286 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने नकल विहीन परीक्षा का दावा किया है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 67 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूूल के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 20,336 परीक्षार्थियों में से 19,096 ने परीक्षा दी। 1,240 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के व्यवसायिक आधारित विषय की परीक्षा में 177 के सापेक्ष 156 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 21 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में इंटर के संस्कृत व कृषि विज्ञान के 155 परीक्षार्थियों में से 130 ने परीक्षा दी। 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने बताया कि शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन है। इंटर में रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें