फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तालाब में उतराता मिला अज्ञात का शव, हत्या की आशंका

Sat, 02 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। पहाड़ापुर चौकी क्षेत्र के अमोढ़वा गांव के पास श्मशानघाट के किराने तालाब में एक अधेड़ का शव उतराता मिला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

दोपहर में तालाब के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने करीब 50 साल के एक अधेड़ का शव उतराता देखा। शोर-शराबा होने पर गांव वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता, चौकी प्रभारी पहाड़ापुर धीतेंद्र सिंह व हल्का प्रभारी सरफराज अहमद की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तालाब से शव निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें