फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बेकाबू डीसीएम पलटी, 13 लोग घायल

Sun, 23 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तुलसीपुर देवीपाटन मंदिर से बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। डीसीएम पलट जाने से उसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



ललिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के ग्राम प्रधान अरुण कुमार मिश्र के भाई मनोज कुमार मिश्र के बेटे का मुंडन था। शनिवार की शाम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में बेटे का मुंडन कराने के बाद वह लोग डीसीएम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान परसपुर कमदा गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार सविता, रमना, राजकुमारी, ममता देवी, आशीष, जद्धी, उर्मिला, सुमन, मोनू मिश्र, मयंक, बुधई, विशाल मिश्र तथा दीपिका घायल हो गए।


सभी घायलों को दूसरी डीसीएम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि जद्धी (70) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें