फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1,238 करोड़ के निवेश से विकास को मिलेगी रफ्तार

Tue, 21 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के प्रभारी व आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रभारी मंत्री ने लखनऊ में पिछले दिनों हुई यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश में निवेश व युवाओं को मिलने वाले रोजगार से जुड़ी जानकारियां दी। प्रभारी मंत्री ने 1238.10 करोड़ के निवेश से जिले का विकास होने व 4,778 युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि लखनऊ में हुई ग्लोबल समिट में देश-विदेश से आए निवेशकों ने 19,250 एमओयू के जरिए यूपी में 33,52,553 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे 92 लाख 82 हजार 22 युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह पहला मौका है जब किसी समिट में इतने बड़े निवेश के प्रस्ताव आए हैं। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में 172 निवेशकों ने 1238.10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिसमें से 1086.35 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुका है। प्रभारी मंत्री ने जिले में निवेश का प्रस्ताव देने वाले उद्यमियों को बधाई दी। इस दौरान इनवेस्टर समिट पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें