फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उबैदुर्रहमान व अफसाना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता में उबैदुर्रहमान व अफसाना ने बाजी मार ली। सभी प्रतिभागी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने शुभारंभ करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत विद्यालय में तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उबैदुर्रहमान व अफसाना ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा समन, रूबी, विनीता, अलीना, आरजू माही, कृतिका शर्मा, अमर प्रताप वर्मा व अन्नपूर्णा का तिरंगा भी सराहा गया। सभी प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शालिनी चौहान, शगुन मोदनवाल, नुजहत खान, नंदिनी सोनी, नेहा मोदनवाल, साधना जायसवाल, खुशनसीब व विजय पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें