फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में चल रहे अवैध मिट्टी खनन में लगे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक समेत डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर कब्जे में लिया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

नवनिर्मित सेेखुईकला-फुलवरिया बाईपास पर सुहागिनपुरवा के पास रविवार रात करीब 10.30 बजे अवैध खनन कर मिट्टी लेकर डंपर तेज रफ्तार में जा रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। दोनों बाइक समेत डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश (28) तथा राजकुमार (27) निवासी ग्राम पनहिया बरांव, कोतवाली देहात के रूप में हुई है। ये दोनों रविवार रात बाईपास से होते हुए घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें