बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। सोमवार को जांच रिपोर्ट आई, दो लोग पॉजिटिव संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लॉक के ग्राम तेंदुई तथा पचपेड़वा ब्लॉक के खादर गांव में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस अब चार हो गए हैं।