फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी कार्यालय पर घटना का खुलासा करती एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव।
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से पैसा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11700 रुपये, एटीएम कार्ड, 27 हजार रुपये के कपड़े और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में साइबर अपराध को लेकर लगातार शिकायतें मिलने पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बीते दिनों एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ राधारमण सिंह, सीओ उदयराज सिंह व उतरौला नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय दूबे के साथ बैठक की थी। एसपी के निर्देश पर उतरौला कोतवाल को एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार काे उतरौला कोतवाल संजय दूबे को सूचना मिली थी कि आसाम रोड स्थित हिताची एटीएम के पास दो संदिग्ध लोग मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल, उप निरीक्षक मनीष कुमार, स्वतंत्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुशील पांडेय, कांस्टेबल अरविंद यादव, लकी यादव, अमन शर्मा, प्रशांत शर्मा, उपेंद्र सिंह, नीरज कुमार, भारत भूषण व सर्विलांस टीम के सदस्य एटीएम पर पहुंच गए। वहां मौजूद कृष्ण कुमार (26) निवासी ग्राम सिधवन थाना रामपुर जिला जौनपुर और सत्य प्रकाश उपाध्याय (25) निवासी उड़ानपुर मशमूले पचौली मानपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर को धर दबोचा।
विज्ञापन

पूछताछ में सख्ती करने पर दोनों ने एटीएम बदलकर ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। इन लोगों ने यह भी बताया कि उनके गिरोह में मुड़िला बख्सी थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थनगर निवासी संजय कुमार गौड़ और भीमसेनपुर थाना सुरियावा जिला भदोही निवासी अश्विनी तिवारी भी शामिल है। ये लोग भी साथ में ही ठगी का काम करते हैं। दोनों अभियुक्तों के पास से 11700 रुपये नकद, एक एटीएम, 27 हजार रुपये का कपड़ा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। एएसपी ने यह भी बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें