फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खंडहर में मिले तेंदुए के दो शावक

Sun, 12 May 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के टेढ़ी परास गांव के पास तेंदुए का शावक दिखाते वनकर्मी।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। बरहवा रेंज अंतर्गत ग्राम टेढ़ीपरास के पश्चिम तरफ राप्ती मुख्य नहर के बगल में स्थित रमरमा बाबा कुटी के खंडहर में तेंदुए के दो शावक मिले हैं। ग्राम प्रधान राम नेवास यादव ने बताया कि रमरमा बाबा की कुटी सैकड़ों वर्ष पुरानी होने के कारण खंडहर में तब्दील हो गई है। वहां कोई आता-जाता नहीं है। रविवार को कुछ चरवाहों ने कुटी में शावक देखा तो शोर मचाया। हरैया थाने की पुलिस व बरहवा के रेंजर को सूचना दी गई। इस पर रेंजर राकेश पाठक, वन दरोगा सूरज पांडेय व धीरेंद्र कुमार ने कुटी पहुंचकर दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया। रेंजर ने बताया कि दोनों शावक 15 दिन से कम आयु के हैं। उन्हें कुटी में ही छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें