फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Thu, 06 Apr 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी/महराजगंज तराई (बलरामपुर)। गैसड़ी व महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। गैसड़ी बाजार के बिस्कोहर रोड निवासी दिनेश गुप्ता (22) बुधवार रात करीब 11 बजे तुलसीपुर से बाइक से घर जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर रतनपुर चौराहे के पास वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गहरी चोट लगी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए गैसड़ी सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में हुई। ग्राम उदईपुर निवासी हासिम (60) बुधवार रात खाना खाकर सड़क पर टहल रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें महराजगंज तराई स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दिग्विजय यादव ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा कराकर शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें