बलरामपुर। हर्रैया थाने की पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े पुराने मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। नंदनगर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रामसमुझ और अशरफी को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार थे। दोनों नंदनगर, थाना हर्रैया के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ वर्ष 2015 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोर्ट से गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था।