फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दो अवैध नर्सिंग होम सील, दोनों के संचालक गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में संचालित निजी अस्पताल, नर्सिंग होम व पैथालॉजी सेंटरों की जांच के चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को दो अवैध नर्सिंग होम पकड़ में आए। जांच टीम ने दोनों अस्पतालों को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से इनका संचालन कर रहे दो झोलाछाप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचपेड़वा के दो नर्सिंग होम पर छापा मारा। बीते दिनों पचपेड़वा के एक निजी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अवैध तौर से संचालित निजी अस्पतालों की जांच पड़ताल में जुटा है। एसीएमओ तथा पचपेड़वा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आजमडीह चौराहे पर रहमान हेल्थ क्लीनिक एंड चाइल्ड केयर सेंटर तथा लक्ष्मीनगर स्थित चौधरी फालिज सेंटर की जांच पड़ताल की।
दोनों ही नर्सिंग होम बिना रजिस्ट्रेशन व जरूरी मानकों के बिना संचालित होते पाए गए। रहमान हेल्थ क्लीनिक एवं चाइल्ड सेंटर में मेडिकल स्टोर भी पाया गया। मेडिकल स्टोर का भी कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं था। इसी तरह चौधरी फालिज सेंटर में फार्मासिस्ट अजीत चौधरी बिना डिग्री के ही मरीजों का इलाज करते मिले। वहां पर फालिज के तीन मरीज भर्ती भी पाए गए। एसीएमओ ने बताया कि फर्जी ढंग से संचालित दोनों नर्सिंग होम सील कर दिया गया है। दोनों नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ पचपेड़वा थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा अवधेश राज सिंह ने बताया कि रहमान हेल्थ क्लीनिक एंड चाइल्ड केयर सेंटर के संचालक शेर अली एवं चौधरी फालिज सेंटर के संचालक अजीत चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें