फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आग में दो घर जले, एक व्यक्ति झुलसा

Sun, 13 Jul 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सदर तहसील के ग्राम पंचायत चौधरीडीह के मजरे शिकारीपुरवा में शनिवार शाम करीब 6.45 बजे पवन कुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पवन के भाई शीतल का छप्पर भी आग में जल गया। पवन कुमार की पत्नी शांति देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर हैं। आग बुझाते समय पवन के पिता सियाराम झुलस गए। निजी अस्पताल में सियाराम का इलाज कराया गया। लेखपाल संतोष कुमार गुप्त ने बताया कि जल्द ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें