हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भुजेहरा गांव में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नासिर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें पंपिंग सेट मशीन, बाइक, साइकिल के अलावा दो बैल झुलस गए है। वहीं दो बकरी तथा छह मुर्गी की जलने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद बाद पहुंची दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। राजस्व लेखपाल अमित कुमार वर्मा ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है।