फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली गिरने से झुलसी दो भैंसों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/महराजगंज तराई। बिजली गिरने से झुलसे दो मवेशियों की मौत हो गई। तुलसीपुर तहसील के ग्राम मध्यनगर मिर्जापुर में बृहस्पतिवार को हादसा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम मध्यनगर मिर्जापुर निवासी वंशी यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे छप्पर के नीचे बनी गोशाला पर अचानक बिजली गिर गई। गोशाला में दो भैंस बंधी थीं। बिजली गिरने के बाद ही गोशाला में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों भैंसों की झुलसकर मौत हो गई। लेखपाल कमल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही पीड़ित को मदद मुहैया कराई जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें