फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लक्ष्य के लिए एकाग्र होकर करें प्रयास, समय प्रबंधन का रखें ख्याल

Tue, 23 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में चल रहे अभ्युदय कोचिंग में मंगलवार को छात्रों से संवाद करते डीएम डॉ. महेंद्
विज्ञापन
बलरामपुर। गोंडा रोड पर स्थित डायट में चल रहे अभ्युदय कोचिंग में मंगलवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के टिप्स भी दिए। साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्मार्ट क्लास में लाइव क्लास की सुविधा मिलेगी, जिससे की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मेधावियों को लक्ष्य को केंद्रित कर एकाग्र होकर पढ़ाई करना चाहिए, सफलता हर हाल में मिलेगी। उन्होंने कोऑर्डिनेटर सचिन कुमार सिंह के शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी थीम की सराहना की। कार्यक्रम में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम मौजूद रहे।


छात्राें ने डीएम से पूछे सवाल
आईएएस के लिए कोचिंग कर रही वैशाली ने डीएम से पूछा कि समय को कैसे प्रबंध करें। एक समय में कैसे सभी विषयों का अध्ययन किया जाय। इस पर डीएम ने कहा कि सात से आठ घंटे की पढ़ाई में सिविल सर्विसेज को पास किया जा सकता है। जरूरत है कि अपनी पूरी ताकत केवल पढ़ाई में ही लगा दी जाय। इस दौरान अन्य चीजों से दूर रहा जाय।
विज्ञापन

आराधना सिंह का सवाल था कि सिविल सर्विस के लिए उत्तर लेखन कब से करना सही होगा। इसपर उन्होंने सलाह दी कि जिस तरह हम पढ़ाई करते हैं, उसी तरह उत्तर लेखन भी करना चाहिए। यह निरंतरता बनी रहनी चाहिए। इसके अतिरिक्त परीक्षा की तैयारी कैसे करें, समय मैनेजमेंट कैसे करें, कितने घंटे पढ़ाई करें, परीक्षा को लेकर तनाव से कैसे निपटें, सिविल सर्विस में कौन से विषय चुनें आदि सवालों का डीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर वे आकर छात्रों की क्लास भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें