फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेगा स्वास्थ्य शिविर में 964 मरीजों का उपचार

Sun, 26 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में स्वास्थ्यकर्मी को प्रमाणपत्र देते राज्यमंत्री सतीश शर्मा व अन्य। सं
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मेेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 964 मरीजों की जांचकर मुफ्त उपचार किया गया। शिविर में लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जहां पिछली सरकारों के कार्यकाल में केवल महानगरों में ही मेडिकल कॉलेज होते थे, वहीं अब भाजपा की सरकार ने सभी जिलों को मेडिकल कॉलेज का तोहफा दिया है। मेडिकल कॉलेज खुलने से जहां मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा अपने जिले में ही मिलने लगेगी, वहीं राजधानी के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम होगी।
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि तृतीय गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के माध्यम से भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के 54 गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से करीब 15 हजार लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार करने के साथ ही दवाएं दी गईं। उन्होंने इस शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, डीएम डॉ. महेंद्र कुमार, एसपी केशव कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें