फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक की मौत

Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के खरझार नाला व टेढ़वा मोेड़ के बीच गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली।
विज्ञापन
महारजगंज तराई (बलरामपुर)। खरझार नाला व टेढ़वा मोड़ के बीच बालू लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली स्टीयरिंग फेल होने से टेढ़वा मोड़ के पास गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई, जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह खरझार नाला व टेढवा मोड़ के बीच बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली स्टेयरिंग फेल होने के कारण सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में चालक राकेश (28) व राम कुमार निवासी ग्राम नेवाजपुर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रवासियों ने दोनों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें