फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुहर्रम की दसवीं तारीख को जिले में ताजिया का जुलूस जगह-जगह से गमजदा माहौल में निकाला जाएगा। अकीदतमंद इमाम हुसैन की याद में कर्बला में ताजिया दफन करेंगे। नगर में जुलूस के चलते रूट बदला रहेगा। बिजली के तारों से कोई हादसा न हो, इसके लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। ड्रोन से जुलूस की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब 4148 स्थानों पर हजरत इमाम हुुसैन की याद में अकीदतमंदों सोमवार देर रात ताजिया रखा है। मंगलवार शाम को इन ताजियों को जिले की करीब 345 कर्बला पर दफन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि इमाम हुसैन ने मानवता के लिए अपनी शहादत दी थी। उन्हीं की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। दसवीं के दिन तमाम अकीदतमंद जुलूस में शामिल होते हैं। कई धार्मिक स्थानों पर इमाम हुसैन की याद में रौजे भी रखे गए हैं।
बलरामपुर नगर में दसवीं मुहर्रम के जुलूस को लेकर तुलसीपुर से आने वाले भारी वाहनों को नगर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। छोटे वाहनों को नगर के कालीथान तिराहे से चौक होते हुए नहर बालागंज की तरफ निकाल दिया जाएगा। वहां से छोटे वाहन गोंडा और उतरौला की ओर जा सकेंगे। इसी तरह बहराइच से आने वाले बड़े वाहनों को हरिहरगंज में रोक दिया जाएगा। छोटे वाहनों को पीपल तिराहे से संतोषी माता मंदिर होते हुए गोंडा तथा उतरौला और तुलसीपुर की तरफ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

मुहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को दो जोन व 15 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। सुरक्षा के लिए जिले की पुलिस के साथ-साथ एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। जुलूस के दौरान सादी वर्दी में भी पुलिस व महिला आरक्षी तैनात रहेंगे।
अधिशासी अभियंता पावर कारपोरेशन बलरामपुर ने बताया कि जुलूस के दौरान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। आपूर्ति बाधित जुलूस शुरू होने से लेकर खत्म होने तक रहेगी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर ने सफाई, प्रकाश व पेयजल आदि की व्यापक व्यवस्था की है। प्रकाश के लिए वीर विनय चौराहा, इलाहाबाद बैंक, कर्बला, मेजर चौराहा व नगर पालिका मोड़ पर जनरेटर चलाकर रोशनी दी जाएगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि एमपीपी इंटर कालेज तथा कर्बला पर अकीदतमंदों के पेयजल के लिए वाटर टैंक खड़ा रहेगा। सुन्नी तथा शिया कर्बला की सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें