फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता जहर खाकर पंहुची एसपी दफ्तर

Wed, 20 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दहेज प्रताड़ना से आजिज आकर एक विवाहिता जहर खाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां पहुंचते ही महिला बेहोश हो गई। पुलिस कर्मियों ने उसे आननफानन संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा निवासी हबीबुर्रहमान ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी तैय्यबा ने 17 फरवरी 2023 को मोहल्ले के ही रजा वारिस से निकाह किया था। हबीबुर्रहमान ने रजा वारिस को कारोबार के लिए एक लाख 10 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान दिया था। कुछ दिनों बाद ही रजा वारिस तैय्यबा से और पैसे की मांग करने लगा। इस लेकर अनबन हो गई।
तैय्यबा ने बलुहा पुलिस चौकी और नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर संबंध विच्छेद व सामान वापस कराए जाने की गुहार लगाई। पुलिस का कहना था कि रजा वारिस के खिलाफ मुकदमा लिखाए बिना सामान वापस नहीं कराया जा सकता है। नगर कोतवाल ने बलुहा पुलिस चौकी को मामले की जांच सौंपी थी। तैय्यबा अपना सामान वापस दिलाने की मांग पर अड़ी थी। बुधवार को वह मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के पास जा रही थी। रास्ते में ही उसने चूहा मारने वाली दवा खा ली। पुलिस कार्यालय परिसर में प्रवेश करते ही वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने तैय्यबा को पुलिस की गाड़ी से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि इलाज के बाद तैय्यबा की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में क्षेत्राधिकारी बृजनंदन राय व थाना देहात के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे। एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि तैय्यबा की तहरीर पर पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें