फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लापरवाही बरतने पर तीन मीटर रीडर निष्कासित

Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दैनिक कार्यों में व्यवधान व अनियमितता के आरोप में तीन मीटर रीडरों को सेवा से निष्कासित करने व सात आउटसोर्सिंग बिजली कर्मियों का मानदेय रोकने की कड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरिहरगंज पर तैनात अवर अभियंता अनीष पांडेय से स्पष्टीकरण भी मांगा है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर उपभोक्ता के द्वार कार्यक्रम के साथ ही फोन घुमाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत अभियंता व कर्मियों ने 5166 उपभोक्ताओं के घरों पर दस्तक देकर बिजली संबंधी समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें निस्तारित किया।
बताया कि इस दौरान मिली शिकायत के सत्यापन में अनुबंधित बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर आलोक कुमार, मनीष एवं सत्यदेव को काम काज में गड़बड़ी पाए जाने पर सेवा से निष्कासित करने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर अवनि परिधि एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के आउड सोर्सिंग कर्मी फतेह बहादुर, पंकज, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, मंशाराम, अशरार अहमद व अब्दुल मन्नान का सितंबर माह का मानेदय भी रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें