गौरा चौराहा (बलरामपुर)। पुलिस चौकी जैतापुर के सामने 10 नवंबर की रात सराफ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करने में नाकाम रहे चौकी प्रभारी जैतापुर सहित तीन को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि जैतापुर चौकी प्रभारी उमाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक अब्दुल कादिर व आरक्षी मुकेश कुमार यादव को लापरवाही बरतने में लाइनहाजिर किया गया है। पीड़ित दुकानदार अनिल कुमार सोनी का कहना है कि एफआईआर तो घटना वाले दिन दर्ज हो गई थी, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका है। वह दुकान भी नहीं खोल पा रहे हैं। गौरा चौराहा थाना प्रभारी तेज नारायण गुप्ता ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।