फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, सात घायल

Tue, 09 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरगंज (बलरामपुर)। बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




रात करीब नौ बजे हरिहरगंज के आगे उदयराजपुरवा गांव के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई थी, जिसमें चालक संतोष कुमार निवासी बरदौलिया उतरौला घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसी बीच रात में करीब 12.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन से निकला जा रहा था। तभी बहराइच से आ रही बोलेरो ट्रॉली से से टकरा गई।


टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। इससे अफरातफरी मच गई। बोलेरो में कुल 10 लोग सवार थे। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में बोलेरो में सवार मिथिलेश (17) निवासी ककरी थाना नानपारा जिला बहराइच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मोहल्ला वैद्यनगर सीआईडी ऑफिस के सामने रहने वाले अखिलेश कुमार (42) की सांसें थम गईं।
विज्ञापन



हादसे में बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र के ककरी निवासी लक्ष्मण, सोमारी, भिखारी, नीलापुरवा निवासी प्रदीप, व रिसिया के बडगावां निवासी हंसराज, भोंदू, राम लाल घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरबटोला चौकी प्रभारी श्रवण सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। संबंधित के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।


श्रमिकों को लेकर बस्ती जा रही थी बोलेरो
भिंड के रहने वाले अखिलेश बस्ती में वाटर सप्लाई का कार्य करा रहे थे। इसके लिए वह बहराइच से श्रमिकों को लेकर बोलेरो से बस्ती ले जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें