फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन परिवार तबाह, एक युवक झुलसा

Fri, 19 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
-बलरामपुर के महादेव जमुनी के मजरे नेवासपुर में लगी आग से जला घर।
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महादेव जमुनी के मजरे नेवासपुर में शुक्रवार की दोपहर में लगी आग में तीन घर व तीन पशुशालाएं जलकर राख हो गए। आग में घर-गृहस्थी का सामान जलने से तीन परिवार पूरी तरह तबाह हो गए। आग को बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नेवासपुर गांव में अतवारी के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी देवीबक्स व ननकऊ के घर, अयोध्या प्रसाद, रामबरन व राम दुलारे के पशुशाला को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से तीनों घरों में रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान, कपड़े व साइकिल आदि जलकर खाक हो गए। आग बुझाने के प्रयास में 20 वर्षीय युवक सुभाष यादव झुलस गए। आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर भेजा गया, जहां पर इलाज चल रहा है। हल्का लेखपाल राजीव पटेल ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें