फोटो-15-बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ बाजार का सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक चिकित्सक और दो कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ में नाराजगी जताते हुए सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीएमओ ने पीएचसी के वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी और लैब में चिकित्सा संसाधनों को जायजा लिया। निरीक्षण के समय स्वीपर कम चौकीदार राम कुबेर, फार्मासिस्ट मोहम्मद सगीर व चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब अहमद ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही व अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी है।